आयुर्वेद और एलोपैथी स्वास्थ्य संरक्षण
🌹🌺नीम-हकीम खतरा-ए-जान किंतु तुलसी-नीम दोनों भाई जान एवं आयुर्वेद का ‘एक महान वरदान’ जो रोग उपचारों में आते हैं काम।।।
हम भारतीय अपने जन्म दिन से ही और उससे भी पहले से ही किसी ना किसी तरह से आयुर्वेद, होम्योपैथी, योग और एलोपैथी के उपचारों का और दवाइयों का उपयोग करते आ रहे हैं। इसीलिए हमें इन सभी उपचारों के विकास, प्रयास और सफलता पर गर्व है। लेकिन आयुर्वेद, एलोपैथी के मुकाबले में सदियों से पूर्व प्रमाणित है जिसे और किसी प्रमाण की आवश्यकता नहीं है कि वे हमारे जीवन को बचाने में बहुत अधिक सक्षम है और इससे अभी तक अनगिनत लोगों के उपचार किये जा चुके हैं। इसके अलावा आयुर्वेद, योग, आयुष, होमियोपैथी आदि के उपचार से मानव शरीर या किसी भी जीव के उपचार करने पर उनके शरीर पर दुष्प्रभाव लगभग नहीं के बराबर होती है जबकि एलोपैथी में बहुत सी प्रकार की खांसी, बुखार, सर्दी, गर्मी, डायबिटीज, माइग्रेन आदि अनेक छोटी-मोटी और गंभीर बीमारी आदि को भी अभी तक पूर्ण रूप से स्थाई तौर पर उपचार करने और बीमारी को नष्ट करने में असफल है। हां मैं इस बात से बहुत अधिक सहमत हूं की आकस्मिक या तत्काल उपचार करने में एलोपैथी आधुनिक युग में बहुत आगे निकल चुकी है या विकास कर चुकी है क्योंकि दुनिया भर में विदेशी सरकारों ने यहां तक कि भारत के सरकारों ने भी एलोपैथी के विकास के लिए बहुत अधिक खर्च किये जा रहे हैं और मान्यता दी है लेकिन आयुर्वेद के लिए इसकी तुलना में बहुत कम मदद मिली है।
इसीलिए हम आयुर्वेद, आयुष, योग और होम्योपैथी का अधिक आदर सम्मान करते हैं।
सनातनी यज्ञ परंपरा को नियमित रूप से करते रहने से वायु में विद्यमान दुष्प्रभाव हानिकारक वाले विषाणु और कीटाणु नष्ट हो जाते हैं। यह एक उपचार का प्राचीन और प्रभावशाली उदाहरण है जिससे अपने आसपास के वायु वातावरण को शुद्ध और सुगंधित करने तथा जीवन के अनुकूल बनाने हेतु उपयोग में लाई जाती है।
एलोपैथिक के मुकाबले इन सभी भारतीय उपचार अनुसंधान के लिए अभी तक बहुत कम सहायता सम्मान और विकास के लिए दूसरी मदद की गई है।
हम सभी मानव हितैषी लोग आयुर्वेद आयुष और इससे संबंधित सभी उपचार करता और दवाई आदि सहित योग ऋषि स्वामी रामदेव का तन-मन-धन से सहायता-सम्मान, आदर और समर्थन करते हैं।
We stand with yogrishi Swami Ramdev Ji.
मैंने जब से अपने शरीर का जागरूकता पूर्ण ध्यान रखना शुरू किया है मुझे कम से कम 20 वर्ष हो चुके हैं इतने वर्षों में मैंने अनेक बार झोलाछाप डॉक्टर या वैद्य या योग या घरेलू नुस्खा आदि या विज्ञापन से बीमारी के विशेषज्ञों से प्राप्त जानकारी को अपने अनुभव के साथ मिलाकर उपयोग किया है और मैंने अनेकों बार छोटी-मोटी अनेक बीमारियों को बहुत ही कम लागत में और हॉस्पिटल या वैद्य के पास जाकर चक्कर लगाने के धन और समय को बचाकर अपने जीवन में रोग को हरा दिया है और स्वस्थ बनकर आज तक स्वस्थ जीवन बिता रहा हूं। लेकिन ये लोग क्या कह रहे हैं कि झोलाछाप डॉक्टरों और विज्ञापन तथा अपने खुद के अनुभव से किसी प्रकार का कोई भी इलाज संभव नहीं है और इसका दुष्प्रभाव बहुत अधिक है ऐसा डर फैलाकर बहुत अधिक धन और समय को डॉक्टर और वेद वैद्य के चक्कर में पड़कर बर्बाद कर दो, कर्जदार बन जाओ और फिर जीवन भर गधे की तरह मेहनत करके कर्ज चुकाते रहो जबकि वास्तविकता लगभग 70 से 90% इसके उलट है । हां कुछ प्रतिशत लोगों को दुष्प्रभाव का सामना करना होता है और उन्हें मृत्यु या गंभीर बीमार व्यवस्था तक पहुंच जाना पड़ता है।



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
दुनिया के किसी भी कोने में एक अच्छे हिंदूवादी के साथ अन्याय पूरे हिंदुस्तान के साथ अन्याय है । हमें न्याय दिलाने का हर संभव प्रयत्न करना चाहिए। आवाज दो हम एक हैं।